जानिए 26 सितंबर का इतिहास

जानिए क्यों इतिहास में महत्व रखती है, 26 सितंबर की तारीख

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जानिए 26 सितंबर का इतिहास

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह साल 2004 से साल 2014 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। वह एक अर्थशास्त्री भी हैं। डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। डा.सिंह विचारक और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध हैं। वह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।






बालीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था। हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में एक थे। इनके बोलने का अंदाज न‍िराला था।







इतिहास में 26 सितम्बर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।

1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ।

1932: पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।

1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।

1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।

1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।जानिए 26 सितंबर का इतिहास

ये भी पढ़ें: अब मोबाइल नंबर के लिए जरूरी नहीं आधार, इन 5 चीजों में भी मिली राहत



        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.