दिव्यांगों के लिए इस बार आसान होगा बूथों पर मतदान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिव्यांगों के लिए इस बार आसान होगा बूथों पर मतदानफोटो: प्रतीकात्मक

मैनपुरी। अक्सर शारीरिक अक्षमता और सुविधाओं के अभाव में दिव्यांग मतदान केंद्रों के बाहर से ही लौट जाते थे। मगर, इस बार के चुनाव में ऐसा नहीं होगा। आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए पर्याप्त रैंपों के अलावा व्हील चेयर्स की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए आयोग ने बूथवार दिव्यांगों की सूची का विवरण मांगा है।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन को आयोग ने इस बार खास इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। अक्सर मतदान वाले दिन दिव्यांगजन मतदान केंद्रों से दूरी बनाए रहते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आयोग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि चुनाव वाले दिन बूथों तक दिव्यांगों को पहुंचाने के लिए उन्हें हर संभव सुविधाएं दी जाएंगी।

दिव्यांगों को केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सभी व्यवस्थाओं से पहले आयोग ने अधिकारियों से बूथवार दिव्यांगों की संख्या से संबंधित सूची उपलब्ध कराने को कहा है ताकि समय पर सूची के अनुसार सुविधाएं कराई जा सकें। एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश का कहना है कि दिव्यांगों के चिन्हीकरण के बाद पूरी सूची आयोग को उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.