बेंगलुरु में युवक ने की युगांडा की महिला की हत्या

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बेंगलुरु में युवक ने की युगांडा की महिला की हत्याआरोपी ईशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेंगलूरू। कोठानुर में आज एक व्यक्ति ने युगांडा की एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच झगड़ा आपसी सहमति से सेक्स के बाद पैसों के लेन-देन के कारण हुआ। आरोपी ईशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से एमटेक से स्नातक और यहां पर नौकरी की तलाश में आया था। जबकि मृतका फ्लॉरेंस नाकायाकी, युगांडा की नागरिक थी और बेंगलुरु स्टडी के लिए आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह बतौर कॉल गर्ल भी सक्रिय थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रूपये को लेकर तडक़े तकरार हो गयी और महिला ने व्यक्ति को चाकू दिखाकर धमकाया। व्यक्ति ने चाकू छीन लिया और उसे चाकू मार दिया। शोर शराबा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद अफ्रीकी मूल के कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और ‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारे लगाए।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.