सियासी रार के बीच घोषित किये यशभारती पुरस्कार
गाँव कनेक्शन 23 Oct 2016 6:58 PM GMT

लखनऊ। राजनीतिक माहौल की गर्मा गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने 2016-17 के लिए यशभारती पुरस्कार की घोषणा की है। राज्य सरकार ने पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए 57 विभूतियों के नाम की जम्बो सूची जारी की है। जिसमें अखिलेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समावेश करने की कोशिश की है।
यशभारती पुरस्कार 2016-17 से सम्मानित होने वाली विभूतियों ने अपने कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सम्मानित होने वाली इन विभूतियों ने क्रिकेट, फिल्म जगत, कला और साहित्य, चिकित्सा, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दिया है। इन सभी को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की गई है। क्रिकेट से ज्ञानेंद्र पाण्डे, भुवनेश्वर, पीयूष चावला और प्रवीन कुमार शामिल हैं। इनके अतिरिक्त पैराओलंपिक खिलाड़ी वरुण कुमार, दूरदर्शन से आत्मप्रकाश मिश्रा, शास्त्रीय संगीत से उस्ताद गुल्फाम और साहित्य शिक्षा से सैयद मो. बशीर बद्र शामिल हैं।
इन नामों की घोषणा
उस्ताद गुल्फाम- शास्त्रीय संगीत
सोनी चौरसिया- कथक
काशीनाथ यादव- लोकगीत बिरहा
साबरी ब्रदर्स (आफताब हाशिम)- कव्वाली
असलम वारसी- सूफी गायन
केवल कुमार- संगीत निर्देशन एवं गायन
नवाब जाफरमीर अब्दुल्लाह- हस्तशिल्प कला संस्कृति
अनुपमा राग- फिल्म गायन एवं निर्देशन
अनिल रस्तोगी- रंगमंच आकाशवाणी, दूरदर्शन व फिल्मों में अभिनय
सुमन यादव- खेल
सैयद मो. बशीर बद्र- साहित्य, शिक्षा
स्वरूप कुमारी बख्शी-साहित्य
वेंकेट बंगावली-समाज सेवा
फार्रुख अहमद- समाज सेवा
डॉ सबीहा अनवर- शिक्षा, साहित्य
प्रो. राकेश कपूर- चिकित्सा
डॉ. सैयद मो. हस्सान- यूनानी चिकित्सा एवं अनुसंधान
योगेश मिश्रा - पत्रकारिता एवं साहित्य
कमर रहमान- शिक्षा एवं विज्ञान
नसीरुद्दीन शाह- फिल्म अभिनेता
सौरभ शुक्ला- फिल्म, नाट्य निर्देशक
संतोष आनंद-फिल्म गीतकार
अतुल तिवारी-फिल्म निर्देशक,अभिनेता
अनुभव सिंहा -फिल्म निर्देशक
मनोज मुन्तशिर-फिल्म गीतकार, लेखक
सुमोना चक्रवर्ती- फिल्म, टीवी अभिनेत्री
ज्ञानेंद्र पाण्डे- क्रिकेट
भुवनेश्वर- क्रिकेट
प्रवीन कुमार- क्रिकेट
पीयूष चावला- क्रिकेट
बेगम हबीबउल्ला- समाजसेवा
पं. विश्वनाथ- शास्त्रीय संगीत, वाराणसी
डॉ रतीश अग्रवाल - चिकित्सा
राजकृष्ण मिश्रा - साहित्कार
राजेंद्र सिंह (जलपुरुष)- बागपत
मणेन्द्र कुमार मिश्रा- लेखक
ले. जनरल अनिल चैत- सैन्य सेवा
महेश्वर तिवारी- साहित्य
सर्वेश अस्थाना- साहित्यकार
ओमा दपक- साहित्यकार
दीपराज राणा- फिल्मकार
रवि कपूर- फोटोग्राफ
दीपक अग्रवाल- चिकित्सा
डॉ रामरतन बैनर्जी- चिकित्सा
डॉ शिवानी मातनहेलिया- शास्त्रीय संगीत
अशोक निगम- पत्रकार
अर्जुन बाजपेई- पर्वतारोही
विजय शेखर शर्मा- पेटीएम सीईओ
गार्गी यादव - कुश्ती, मेरठ
राममिलन यादव- कुश्ती, गोरखपुर
डॉ रमाकांत यादव- चिकित्सा वि.वि , सफैई
आत्मप्रकाश मिश्रा- दूरदर्शन, लखनऊ
गौरदास चौधरी- चिकित्सक, लखनऊ
वरुण कुमार- पैराओलंपिक खिलाड़ी, गौतमबुद्ध नगर
यश भारती सम्मान यश भारती पुरस्कार
More Stories