देश की 24 ऐतिहासिक विरासतें गायब, सबसे ज़्यादा यूपी से

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश की 24 ऐतिहासिक विरासतें गायब, सबसे ज़्यादा यूपी सेgaonconnection

देश की अहम ऐतिहासिक विरासतें गायब हो रही हैं और इसमें उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है। ये हैरान करने वाला खुलासा टूरिज्म मंत्री महेश शर्मा ने लोकसभा किया। सोमवार लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में टूरिज़्म मिनिस्टर ने कहा कि बीते कुछ वक्त में देश से अबतक 24 ऐतिहासिक विरासतें गायब हो चुकी हैं, जिनके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐतिहासिक विरासतों की देखभार, रखरखाव और उनकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पास है। 

खो चुकी ऐतिहासिक विरासतें

खोई हुई ऐतिहासिक चीज़ों को तलाशने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पुराने रिकॉर्ड, नक्शे, पुरानी किताबों, रिपोर्ट्स और स्थानीय रेफरेंसेज़ का इस्तेमाल करता है। कुछ चीज़ें बेहतर रखरखाव नहीं होने के चलते खराब हो गई हैं जबकि कुछ चीज़ें पुरानीं होने के चलते खत्म हो गईं। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने खोई हुई विरासतों को तलाशने के लिए ISRO यानि स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन के साथ एग्रीमेंट किया है। सरकार ने कुल 3,686 ऐसी ऐतिहासिक विरासतों से को चिन्हित किया है जो ISRO  के ज़रिए मॉनिटर की जाएंगी। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.