दिल्ली चलो मार्च: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में आज किसान आंदोलन में कहां पर क्या हुआ?

दिल्ली चलो मार्च में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा ही नहीं देश भर के किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं, दिल्ली की सीमा पर बहुत से किसानों को रोक दिया गया है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली चलो मार्च: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में आज किसान आंदोलन में कहां पर क्या हुआ?दिल्ली में किसानों ने गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास मेन जीटी रोड जाम किया, जिसके बाद पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। फोटो: अमित पांडेय

कृषि कानूनों के विरोध में आज देश भर के किसान दिल्ली पहुंच गए हैं, कुछ किसानों को अभी दिल्ली की सीमा पर रोक दिया गया है। इसके बाद भी देश भर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गाँव कनेक्शन में देखिए अलग-अलग राज्यों में किसान कहां प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही दिल्ली पुलिस ने गुरुद्वारा मंजनु का टीला के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दिया गया है। यहां पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया गया।



किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव को और जय किसान आंदोलन को कार्यकर्ताओं को बिलासपुर के नजदीक राठीवास मोड़, दिल्ली जयपुर हाईवे के पास रोक दिया गया।

पंजाब और हरियाणा का जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर भी सील किया गया। सुबह करीब 7.30 बजे पत्थर डाले गए हैं। और अंबाला की तरफ मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

पंजाब के किसानों के भारी विरोध के बीच शंभू बॉर्डर (हरियाणा पंजाब) खोला गया। NH 64 को आज सुबह ही अम्बाला में सील किया गया था। किसानों के जत्थे अब दिल्ली की ओर बढ़ चले हैं।

संविधान दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे में मजदूर संगठनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

पंजाब के किसानों ने शंभू बॉर्डर पर आज सुबह कुछ इस तरह पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बीच किसानों का हुजूम दिल्ली कूच कर गया।


    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.