2016 के बाद से 10 करोड़ किसानों को मिला फसल बीमा का मुआवजा: शेखावत

कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक चर्चा के दौरान लोकसभा में दी जानकारी, बताया 2016 से अब तक किसानों ने लगभग 7000 करोड़ रूपए का प्रीमियम जमा किया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
2016 के बाद से 10 करोड़ किसानों को मिला फसल बीमा का मुआवजा: शेखावत

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2016 के बाद से देशभर में 10 करोड़ किसानों को फसल बीमा का मुआवजा मिला है। इस बीच किसानों को 26,350 करोड़ रूपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया। यह जानकारी कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक चर्चा के दौरान दी।


शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस योजना से किसानों का सम्पूर्ण कवरेज किया है। उन्होंने बताया, "किसानों ने लगभग 7000 करोड़ रूपए प्रीमियम जमा किया, जबकि 26,350 करोड़ रूपए की बीमा राशि का भुगतान किसानों को किया गया।" उन्होंने कहा कि अपने-अपने यहां उपयुक्त बीमा नीति लागू करना राज्यों की जिम्मेदारी है। कृषि राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि दो साल बाद फसल बीमा कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन करने की योजना है।

यह भी देखें: फसल बीमा योजना का लाभ ढेर सारे किसानों को कैसे मिले जनिए सरकार की नई योजना

इससे पहले लोकसभा में नियम 193 के तहत बाढ़ और सूखे की स्थिति पर चर्चा में बोलते हुए कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, "अगस्त के अंत तक बुवाई का आंकड़ा पूरा कर लिया जाएगा। असम, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूर्व के राज्यों में धान की रोपाई चल रही है।" उन्होंने कहा, "देश के 30 फीसदी हिस्सों में औसत से अधिक बारिश हुई है, जबकि 26 फीसदी इलाकों में औसत से कम बारिश हुई है।" शेखावत ने कहा, "देश में क्लाइमेट चेंज के असर से निपटने के लिए इन बदलावों को सहन करने में सक्षम फसलों का विकास किया गया है। 5000 गांवों को जलवायु परविर्तन को सहन करने वाले गांवों के रूप में विकसित किया जा रहा है।"

यह भी देखें: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंब्रैला सुरक्षा में कई छेद हैं सरकार !

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.