10 मई का इतिहास: भारत में मुगल साम्राज्य की पड़ी थी नींव, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर पहुंचा था आगरा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
10 मई का इतिहास: भारत में मुगल साम्राज्य की पड़ी थी नींव, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर पहुंचा था आगरा

लखनऊ। भारत में मुगल साम्राज्य की नींव 10 मई के दिन ही पड़ी थी। 10 मई, 1526 के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना की। इसके अलावा 10 मई के दिन कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं-

1. 1427: यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

2. 1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।

3. 1526: पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा।

4. 1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।

5. 1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।

6. 1857 : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत हुई। मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दल्लिी कूच कर दिया। इसमें महिलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी।

7. 1916: नीदरलैंड की राजधानी एमर्स्टडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।

8. 1972: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

9. 1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं।

10. 1994 : रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने। उन्हें 1993 में एफ डब्ल्यू डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

11. 1995: दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत हुई।

12. हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार दस मई के दिन ही कदम रखा था और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनी थीं।

(भाषा से इनपुट)

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.