बिहार में छठ पूजा के दौरान डूबने से 14 लोगों की मौत 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार में छठ पूजा के दौरान डूबने से 14 लोगों की मौत फोटो: इंटरनेट

पटना (भाषा)। बिहार में छठ पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को उदित होते सूर्य को अर्घ्य देते समय 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अलग-अलग जिलों में हुईं मौतें

इनमें से भागलपुर जिले में चार लोगों, समस्तीपुर में तीन लोगों और अररिया में दो लोगों और अरवल, सीतामढ़ी, मधेपुरा, औराई और वैशाली जिलों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

अर्घ्य देते समय 25 वर्षीय महिला डूबी

कलहगाँव के क्षेत्राधिकारी राधा मोहन सिंह ने बताया कि भागलपुर जिले के कहलगांव पुलिस थाना इलाके में तीन लोग डूब गए। उन्होंने बताया कि जिले के एक गाँव में बने तालाब के गहरे पानी में 25 वर्षीय एक महिला अर्घ्य देते समय डूब गई। छठ पूजा में भाग लेते समय 12 वर्षीय एक लड़की गंगा नदी में डूब गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत जन मोहम्मदपुर गाँव में हुई। वहां गंगा में 12 वर्षीय एक लड़का डूब गया। उन्होंने कहा कि 20 वर्षीय एक व्यक्ति घोघा पुलिस थाना इलाके में गंगा नदी में डूब गया।

भाई-बहन तालाब में डूबे

रोसेडा सब डिवीजन में पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार ने कहा, "समस्तीपुर जिले में भाई-बहन गाँव के एक तालाब में डूब गए। लड़के की उम्र 13 और लड़की की आयु 10 वर्ष है।" पुलिस ने बताया कि दलसिंहसराय पुलिस थाना इलाके के एक गाँव के एक तालाब में 18 वर्षीय एक महिला डूब गई। अररिया के एसडीपीओ केडी सिंह ने बताया कि अररिया जिले में 18 वर्षीय एक लड़के की कस्बे की एक नहर में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा सिमारिया गाँव के एक तालाब में 25 वर्षीय एक व्यक्ति डूब गया।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.