राजस्थान: बस नदी में गिरी 25 लोगों की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजस्थान: बस नदी में गिरी 25 लोगों की मौतसाभार: इंटरनेट।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बस के नदी में गिर जाने से करीब 25 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बस यात्रियों से भरी थी बस के अनियंत्रित हो जाने के बाद बनास नदी में गिर गई। जिससे 25 लोगों की मौत हो गई है और 24 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर केसी वर्मा ने हादसे में 25 लोगों के मरने की पुष्टि की।

घटना के तत्काल बाद स्थानीय प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बतादें कि यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और काफी तेज गति से जा रही थी। यह सवाई माधोपुर से लालसोट की ओर जा रही थी। हादसा आज सुबह हुआ है।अभी पिछले महीने ही बीकानेर में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- बिहार: गोपालगंज के चीनी मिल में बॉयलर फटा, चार मजदूरों की मौत, दस से अधिक घायल

बीकानेर के जोधपुर हाइवे पर यात्रियों से भरी बस की टक्कर पिकअप से हो गई थी। आमने-सामने से हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में मारे गए सभी लोग पिकअप में सवार थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.