सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी घटनाओं में 25 फीसदी की कमी : केंद्र 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी घटनाओं में 25 फीसदी की कमी : केंद्र भारतीय सेना (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय सेना द्वारा पिछले वर्ष पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद जम्मू कश्मीर में होने वाली आतंकी घटनाओं में 25 फीसदी की कमी आयी है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 30 सितंबर 2016 के बीच जम्मू कश्मीर में 193 आतंकवादी घटनाएं हुई थीं, लेकिन एक अक्टूबर 2016 से इस वर्ष 31 मार्च के बीच 155 आतंकी हमले दर्ज किए गए। भारतीय सेना ने पिछले वर्ष 29 सितंबर को पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यही नहीं मंत्री ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाओं में भी काफी कमी आयी है। अप्रैल से सितंबर 2016 के बीच कश्मीर में ऐसी 2325 घटनाएं दर्ज की गयी थीं, लेकिन अक्टूबर 2016 से मार्च 2017 के बीच छह महीने में ऐसी केवल 411 घटनाएं सामने आयीं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.