दिल्ली: जूता फैक्ट्री में लगी आग, चार की मौत
गाँव कनेक्शन 9 April 2018 12:20 PM GMT
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की दस गाडि़यां और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि सुल्तानपुरी के रिहायसी इलाके में यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही है। पुलिस फैक्ट्री मालिक की तलाश में जुटी है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। चार शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए निकट के अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- मुंबई: सत्र न्यायालय की इमारत में लगी आग
#SpotVisuals Delhi: 4 dead after fire broke out a godown in Sultanpuri at around 6 am in the morning, 9 fire tenders at the spot. pic.twitter.com/Mbw8vdEU6R
— ANI (@ANI) April 9, 2018
पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। हालांकि, शुरू में यह आशंका जाहिर की गई थी कि कुछ और लोग भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हो सकते हैं। यह भी आशंका व्यक्त की गई थी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories