7वां वेतन आयोग : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से मिली निराशा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
7वां वेतन आयोग : 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से मिली निराशा50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से मिली निराशा।

नई दिल्ली। आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के हांथ एक बार फिर से निराशा लगी है। सातवें वेतन आयोग से जुड़े अलाउंस के मुद्दे पर कर्मचारियों को सरकार से अब फैसले का इंतजार है। आज की कैबिनेट की बैठक में अलाउंस से जुड़े कैबिनेट नोट पर चर्चा की सरकारी कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन आज इस मुद्दे पर पर चर्चा नहीं हुई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पीआईबी ने कल ही यह सूचना दे दी थी कि वित्तमंत्री अरुण जेटली चार दिवसीस कोरिया की यात्रा पर चले गए हैं। इसकी वजह से यह तो तय है कि आज की कैबिनेट बैठक में यह मुद्दा नहीं उठ सकता था। इसकी वजह यह भी रही कि वित्तमंत्रालय और वित्त से जुड़ा इतना अहम मुद्दा वित्तमंत्री की गैर मौजूदगी में कैबिनेट बैठक में नहीं लिया जा सकता था।

बता दें कि यूनियन लीडर कहते चले आ रहे हैं कि सरकार की ओर आश्वासन दिया गया है कि इस हफ्ते ही इस मुद्दे को लिया जाएगा। इस आधार पर यह कहा जा रहा है कि सरकार इसी हफ्ते इस मद्दे का समाधान कर देगी। पिछले हफ्ते यह खबर आई थी कि आज की कैबिनेट बैठक में अलाउंसेस को लेकर कैबिनेट नोट पेश किया जा सकता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.