मुंबई में बारिश: डोंगरी में 3 मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
गाँव कनेक्शन 31 Aug 2017 9:47 AM GMT

मुंबई। दक्षिण मुंबई में डोंगरी के जेजे फ्लाइओवर के पास तीन मंजिला इमारत ढह गई। बताया जा रहा है कि यह इमारत पहले से ही जर्जर अवस्था में थी और भारी बारिश को ये झेल नहीं पाई। इमारत के मलवे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें : मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, रद्द हुईं ट्रेनें और उड़ानें, फंसे लोग ट्वीट कर भी मांग सकते हैं मदद
भारी बारिश के बाद मुंबई में जर्जर इमारतों पर खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि मंगलवार को मुंबई में भारी बारिश हुई। 1997 के बाद मुंबई में एक दिन में यह सबसे ज्यादा होने वाली बारिश थी। एक दिन की बारिश में ही मुंबई का बुरा हाल हो गया और कई लोगों की मौत हो गई।
हिंदी समाचार समाचार Mumbai Rains Heavy rain in Mumbai मुंबई में भारी बारिश Building collapse मुंबई की बारिश इमारत ढही
Next Story
More Stories