पूर्ण राज्य के मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल ना कर कांग्रेस ने किया दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहारः आप

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आप नेता गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस भी दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पूर्ण राज्य के मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल ना कर कांग्रेस ने किया दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहारः आप

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली राज्य के संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे को ना शामिल कर दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की तरह कांग्रेस भी दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही है।

गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पुदुचेरी के लिए तो पूर्ण राज्य की बात कही है, लेकिन दिल्ली को दरकिनार कर दिया है। जबकि पूर्व में कांग्रेस के नेताओं ने समय-समय पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की बात कही है। जनवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की बात कही थी। लेकिन अब वह अपने किए गए वादे से खुद पीछे हट रही है।

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के घोषणापत्र से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का मुद्दा हटाना दिल्ली वालों के लिए दुख और आश्चर्य की बात है। कांग्रेस आखिर दिल्ली की जनता का साथ देने के बजाय पूर्ण राज्य के मुद्दे से भाग क्यों रही है?" राय ने कांग्रेस से अपील की है कि पार्टी अपने इस घोषणापत्र पर पुनर्विचार कर पुदुचेरी की तर्ज पर दिल्ली के लिए भी पूर्ण राज्य की मांग को अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाए।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की घोषणा पत्र पर सीधी टिप्पणी देने से इनकार करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को अपने-अपने घोषणापत्रों में किए गये वादों को जरूर पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा सत्ता में आने के बाद राजनीतिक दलों को घोषणा पत्र के वादों के समुचित क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए अधिकतर वादों को पूरा किया है। बनर्जी ने कहा कि किसी पार्टी का घोषणापत्र उसका विजन डाक्यूमेंट होता है।

(न्यूज एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.