मध्य प्रदेश सरकार का एक और फैसला, किसानों को मिलेगी पेंशन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश सरकार का एक और फैसला, किसानों को मिलेगी पेंशन

लखनऊ। मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही कर्जामाफी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुजुर्ग किसानों को मासिक पेंशन देने का फैसला लिया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बुजुर्ग किसानों को पेंशन देने का वादा किया था।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो वे 60 साल के ऊपर के सीमांत किसानों को हर महीने 1,000 रुपए पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश के कृषक कल्याण एवं कृषि विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि हम इसका मसौदा तैयार कर रहे हैं। इसकी प्रक्रिया और लाभार्थियों पर सरकार जल्द की फैसला लेगी। सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के लगभग 10 लाख किसानों को फायदा होगा।


यह भी पढ़ें-Kisan Divas: किसान के हैं मर्ज़ क़ाफ़ी, सरकारों का शॉर्टकट- कर्ज़माफ़ी

किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा इसके लिए प्रदेश के जिलों में सर्वे कराया जाएगा।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.