जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन के बाद दो जवानों के शव बरामद एक की तलाश जारी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन के बाद दो जवानों के शव बरामद एक की तलाश जारी प्रतीकात्मक फ़ोटो

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आए हिमस्खलन के बाद लापता हुए जवानों में से दो जवानों का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही साथ तीसरे जवान की भी खोज करी जा रही है। तीसरे जवान को ढूंढने के लिए हिमस्खलन स्पेशलिस्ट के जवान युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बीते दिन जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आकर चौकी के 5 जवान फंस गये थे। चौकी पूरी तरह से बर्फ से ढक चुकी थी जिसमें पांचों जवान दब गए थे । हलाकि दो जवानों को तो बचा लिया गया था लेकिन तीन जवान उसमें फंस गए थे जिसमे से दो जवानों के शव को निकाला जा चुका है और एक जवान को तलाशा जा रहा है। बताते चले लगातार बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम के मिजाज़ को देखते हुए पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। वहीँ बाढ़ नियंत्रक विभाग ने झीलों और नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए गुरुवार को अपने सभी सहकर्मियों को चौबीसों घंटे अपने स्थानों पर तैनात रहने का निर्देश दे दिए है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.