यूपी के बाद अब दूसरे राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करने की उठी मांग

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी के बाद अब दूसरे राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करने की उठी मांगयूपी के बाद अब महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब सरकार पर किसानों का कर्ज माफ करने का दबाव बनाया जा रहा है।

मुंबई। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पहली कैबिनेट बैछक में किसानों का कर्ज माफ किये जाने के बाद अब दूसरे राज्यों में भी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग जोरों से उठनी शुरू हो गई है। यूपी के बाद अब महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब सरकार पर किसानों का कर्ज माफ करने का दबाव बनाया जा रहा है।

शिव सेना ने महाराष्ट्र सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की

योगी सरकार द्वारा अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्ज माफ किये जाने के बाद शिव सेना ने महाराष्ट्र सरकार से महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यूपी में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए जहां योगी आदित्‍यनाथ की जमकर तारीफ की है, वहीं महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी योगी की राह पर चलने की मांग कर डाली है।

उन्‍होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कर्ज माफ कर यह साबित कर दिया कि यह महज चुनाव प्रचार के दौरान कहा जाने वाला जुमला नहीं था। ठाकरे ने राज्‍य के सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि वह भी यूपी के सीएम की राह पर चलते हुए राज्‍य में किसानों के कर्ज माफ करें। हलांकि शिव सेना महाराष्ट्र में काफी समय से कर्ज माफ करने की मांग कर रही है, लेकिन इस सामय फिर से शिव सेना ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है।

शिव सेना की इस मांग के बाद महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी सकारात्‍मक संकेत दिए हैं। उन्‍होंने यूपी मॉडल पर राज्‍य के वित्‍त सचिव से एक रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि वह राज्‍य के करीब 31 लाख किसानों को सीधेतौर पर लाभ पहुंचाना चाहता है। उन्‍होंने यह भी कहा है कि कर्ज माफी सरकार जल्‍द ही कोई बड़ा फैसला लेगी।

हरियाणा सरकार पर भी कर्ज माफ करने का दबाव

भाजपा शासित हरियाणा में भी इंडियन नेशनल लोकदल समेत किसान संगठनों ने कर्ज माफी को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। किसान संगठनों का कहना है कि यूपी की तरह हरियाणा में भी किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए। वर्तमान समय में हरियाणा में करीब साढ़े 16 लाख किसान हैं। इनमें से करीब 15 लाख कर्ज के बोझ तले दबे हैं।

पंजाब में भी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने भी यूपी सरकार के इस कदम का स्‍वागत करते हुए पंजाब की केप्‍टन सरकार से भी इस तरह का कदम उठाने की मांग कर डाली है। पार्टी के सचिव और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की और इस फैसले की तारीफ की जानी चाहिए।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.