डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब में ट्रैक्टर मार्च, सरकार से रख लो अपने ट्रैक्टर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। पंजाब में एक हजार किसानों ने अपने ट्रैक्टर के साथ मार्च कर सरकार को अपने ट्रैक्टर सौंपने का ऐलान किया है।

Arvind ShuklaArvind Shukla   29 May 2018 1:48 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब में ट्रैक्टर मार्च, सरकार से रख लो अपने ट्रैक्टर

समराला (पंजाब)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। डीजल की महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पंजाब में एक हजार किसानों ने अपने ट्रैक्टर के साथ मार्च किया। इस दौरान किसानों ने एसडीम से कहा वो ये ट्रैक्टर अपने पास रख लें,क्योंकि इस महंगाई में वो खेती नहीं कर पाएंगे।

पंजाब के लुधियाना जिले के सरमाला कस्बे में मंगलवार को हजारों ट्रैक्टर सड़कों पर उतर पड़े। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) की तरफ से आयोजित इस विरोध प्रदेश की अगुवाई प्रख्यात खाद्य और निर्यात नीति विशेषज्ञ देविंदर शर्मा ने की। गांव कनेक्शन से फोन पर बात करते हुए देविंदर शर्मा ने कहा, "इतने महंगा डीजल खरीदकर किसान न खेती नहीं कर पाएगा, ये ट्रैक्टर चलाना अब किसानों की बस की बात नहीं, इसलिए किसानों ने इन्हें सरकार को सौंपने की इच्छा जताई।"

प्रदर्शन में बलबीर सिंह राजेवाल समेत भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और इलाके के एक हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए। किसानों ने एसडीएम समराला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। लुधियान जिले में 69.46 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। पंजाब समेत देश के कई राज्यों में ये खरीफ का सीजन है। किसान धान की नर्सरी और कहीं-कहीं रोपाई कर रहे हैं। ऐसे में डीजल की खपत ज्यादा होने से जुताई से लेकर सिंचाई तक में किसानों का खर्च काफी बढ़ गया है।







    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.