देश में प्रमुख फसलों के उत्पादन में महिलाओं की 75 फीसदी भागीदारी: राधा मोहन सिंह

महिला किसान दिवस समारोह में देश के 26 राज्यों से लगभग 400 महिला किसानों ने भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न राज्यों द्वारा चयनित 40 उत्कृष्ट महिला किसानों को सम्मानित किया गया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश में प्रमुख फसलों के उत्पादन में महिलाओं की 75 फीसदी भागीदारी: राधा मोहन सिंह

महिला किसान दिवस के मौके पर नई दिल्ली के एनएएससी काम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा, ''देश में प्रमुख फसलों के उत्पादन में महिलाओं की 75 फीसदी भागीदारी है। महिलाओं को मोदी सरकार में हर क्षेत्र में प्रोत्‍साहन मिल रहा है।''


महिला किसान दिवस समारोह में देश के 26 राज्यों से लगभग 400 महिला किसानों ने भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न राज्यों द्वारा चयनित 40 उत्कृष्ट महिला किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कृषक परिवार की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की भूमिका को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी मौजूद रहे।

जानकारों का मानना है कि कृषि कार्यों में महिलाओं की बढ़ती संख्या से उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकती है, भूख और कुपोषण को भी रोका जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण अजीविका में सुधार होगा, इसका फायदा पुरुष और महिलाओं, दोनों को होगा। संयुक्त राष्ट्र के भोजन और कृषि संगठन के सर्वे में महिलाएं कृषि मामले में पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे हैं, बस अधिकारों और सुविधाओं को छोड़कर।




Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.