वीडियो कांफ्रेंसिंग से वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर

कृषि प्रसार तकनीकि प्रसार कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों को उन्नत खेती व कृषि के क्षेत्र में हुए नए प्रयोगों से अवगत कराने को लेकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मंगलवार को लाइव स्ट्रीमिग द्वारा वीडियो कांफ्रेसिग की गई।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वीडियो कांफ्रेंसिंग से वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर

लखनऊ। प्रदेश के सभी 75 एनआईसी केन्द्रों पर 'वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो कांफ्रेसिंग में हर एनआईसी पर किसान मौजूद रहे, और वहां से वैज्ञानिकों से सवाल भी पूछे। देश में पहली बार इस तरह का अनूठा प्रयास किया गया कि किसानों सीधे वैज्ञानिकों से रूबरू हुए।

इसे भी पढ़ें- केरल में निपाह वायरस की दस्तक, ये लक्षण दिखे तो हो जाइए सावधान

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गांव कनेक्शन को बताया कि इस कार्यक्रम का नाम 'वैज्ञानिकों की बात-किसानों के साथ' था। इसके माध्यम से जनपद के गांव-गांव तक किसानों को जोड़ा गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने खरीफ की तैयारी, कृषि विविधीकरण, किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय, फसल प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन आदि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


एलईडी टीवी लगाकर सभी किसान विज्ञान केन्द्रों (केवीके) पर इस कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया। इस दौरान फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में एक फिल्म भी दिखाई गई। खेती किसानी से लेकर पशुपालन तक के वैज्ञानिक और जानकार लोगों ने किसानों से सीधे संवाद किया। पशुओं को कैसे रोगों से बचाएं और दुग्ध उत्पादन अधिक करें इस बारे में भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें- 7 दिन की देरी से चल रहा है मानसून, 6 जून को केरल में देगा दस्‍तक

किसान रामशरण वर्मा ने बताया कि 3 महीने की खेती करने पर लाभ अधिक मिलता है। इसके अलावा फलों और सब्जी की खेती कर किसान अपनी आय को डबल कर सकते हैं। अगर किसान अपनी खेती में लागत लगाता है तो वह केले की फसल से भी अच्छी कमाई कर सकता है। वहीं आज कल किसान टमाटर की खेती से भी अच्छी आमदनी कर रहे हैं। इसमें किसान के साथ मजदूरों को भी लाभ मिल जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्‍य रूप में कृषिक्षेत्र के वैज्ञानिक डॉ. बीएन सिंह, डॉक्‍टर बृजेंद्र सिंह, डॉक्‍टर एनपी सिंह, डॉ. एमएल जाट, डॉ. सौदान सिंह, डॉ. मह‍क सिंह, डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. शिव प्रसाद मौर्य और जितेंद्र सिंह मौजूद रहें। इस संवाद के दौरान दो पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किसान भरत भूषण त्यागी और रामशरण वर्मा ने किसानों को जैविक खेती और व्यावसायिक खेती के बारे में जानकारी दी।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.