वीके शशिकला के पति नटराजन मुरुथप्पा का निधन, शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया था बंद

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   20 March 2018 11:44 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वीके शशिकला के पति नटराजन मुरुथप्पा का निधन, शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया था बंदसाभार:एएनआई।

एआइएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला के पति नटराजन मुरुथप्पा को सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया। नटराजन 75 वर्ष के थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अपने पति नटराजन के निधन के बाद वीके शशिकला ने 15 दिन के परोल की मांग की है। फिलहाल शशिकला बेंगलुरु की पैराप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं।

बता दें कि नटराजन चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल द्वारा जारी अधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया कि नटराजन का निधन सोमवार आधी रात 1 बजकर 35 मिनट पर हुआ। ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर शनमुगा प्रियन ने बयान जारी कर कहा कि मुरुथप्पा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। हालांकि, सभी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सके।

बतादें कि वीके शशिकला बेंगलुरु की जेल में आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दोषी साबित होने के बाद से सजा काट रही हैं। अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी मानते हुए चार साल की सजा सुनाई थी। पिछले साल आपातकालीन पैरोल मिलने के बाद उन्होंने अपने पति से मुलाकात की थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.