एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी ठप

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   27 April 2018 10:36 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी ठपसाभार: इंटरनेट।

दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के रेसिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। इस हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी होना तय है। इमरजेंसी और आईसीयू को छोड़कर बाकी सभी सेवाओं पर असर रहेगा। आरोप है कि प्रोफेसर अतुल कुमार ने एक रेजिडेंट डॉक्टर पर हाथ उठाया, जिसके बाद गुरुवार को दिनभर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर प्रदर्शन करते रहे और प्रोफेसर के द्वारा माफी की मांग उठाते रहे।

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान

डॉक्टरों की मांग है कि प्रोफेसर को तुरंत डॉ. आरपी. सेंटर के चीफ के पद से हटाया जाए और प्रोफेसर के द्वारा माफी मांगी जाए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक रेजिडेंट डॉक्टर्स अनिश्चितकाल हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का असर सबसे ज्यादा ओपीडी पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- एम्स के डॉक्टरों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद अलग किये दोनों बच्चों के सिर, सर्जरी के लिये ओडिशा सरकार ने दी एक करोड़ की राशि

एम्स प्रशासन ने हड़ताल को बताया गैरकानूनी

एम्स प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि बातचीत के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल गैरकानूनी है। ऐसे में अब सभी सर्जरी कैंसल कर दी गई हैं और पढ़ाई और एग्जाम जैसे एकेडमिक कार्य अगले आदेश तक ठप रहेंगे। एम्स निदेशक ने जल्द से जल्द हड़ताल खत्म करने की मांग की है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.