महिला कॉन्सटेबल पर एसिड फेंक आरोपी फरार
मथुरा जिले में आज सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहीं महिला कॉन्सटेबल पर कुछ अज्ञात आरोपियों ने एसिड फेंका और फरार हो गए।
गाँव कनेक्शन 4 April 2019 10:16 AM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में कुछ अज्ञात लोग एक महिला कॉन्सटेबल पर एसिड फेंक कर फरार हो गए। घटना 4 अप्रैल 2019 की सुबह की है। पुलिस के मुताबिक महिला कॉन्सटेबल के शरीर का 40 प्रतिशत हिस्सा जल चुका है। महिला अभी आगरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मथुरा जिले के क्राइम ब्रांच एसपी ने बयान जारी किया-
"आज सुबह 4:30 बजे कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला कॉन्सटेबल पर तब एसि़ड फेंका जब वो अपनी नौकरी खत्म कर वापस घर जा रही थी। महिला का शरीर 40 प्रतिशत जल गया है और फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस घटना के पीछे का कारण कोई पुरानी दुश्मनी है।"
SP Crime, Mathura: At about 4:30 am today, few unidentified car-borne assailants threw acid on a woman constable while she was on her way to work; she has received 40% burns&has been admitted to hospital. Efforts are on to nab assailants;reason behind incident is some old dispute pic.twitter.com/SGE6OIdgTI
— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2019
- ये भी पढ़ें- इस IPS की सलाह मानें तो सुधर सकती है कानून व्यवस्था
Next Story
More Stories