अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने यात्रियों को दिया तोहफा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने यात्रियों को दिया तोहफाप्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये एक अच्छी खबर है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिये बीमा राशि बढ़ाने की घोषणा की है। अभी तक ये राशि एक लाख रुपये थी अब इसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है।

बतादें श्राइनबोर्ड पवित्र गुफा के दर्शन के सालाना यात्रा का प्रबंधन करता है और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा बोर्ड के अध्यक्ष है। वोहरा ने बीमा राशि बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्यपाल ने हवाई मार्ग से पवित्र गुफा, पंचतरणी, बालटाल और नीलग्रथ हैलीपैड का दौरा किया। राज्यपाल के साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- यूपी में किसानों के साथ नया चुटकुला

इस साल बाबा अमरनाथ यात्रा की शुरूआत 29 जून से शुरू हो रही है। गृह मंत्रालय के मुताबिक ईद के बाद घाटी में हिंसा बढ़ सकती है। इसी कारण से मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यात्रा सही तरीके से निकले ये जिम्मेदारी सरकार की होने के साथ-साथ समाज की भी है।

ये यात्रा पूरे भारतवर्ष की मिलीजुली परंपरा का मिलाजुला प्रतीक है। हिन्दू यात्रियों की देखभाल दूसरे धर्म के लोग करते है। जहां तक सुरक्षा का सवाल है गृह मंत्री ने मीटिंग की है राज्य सरकार को अतिरिक्त बल दिया गये है। गौरतलब है कि अभी तक यात्रा के लिये दो लाख से ज्यादा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। राजभवन में राज्य प्रशासन, सेना, अर्ध सैन्यबलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए राज्यपाल ने यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों को निरंतर समन्वय बनाए रखने को कहा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.