कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
गाँव कनेक्शन 28 Jun 2017 10:07 AM GMT

जम्मू कश्मीर। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रियों क पहला जत्था रवाना हो चुका है। इस जत्थे में 2000 से ज्यादा श्रद्धालु हैं। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की चेतावनी जारी की जा चुकी है। इसीलिए पूरी यात्रा के लिए भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
इस जत्थे को राज्य के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रवाना किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस जत्थे में 2280 श्रद्धालु हैं जिनमें 1811 पुरुष, 422 महिलाएं और 47 साधू हैं। इन्हें राज्य परिवहन की 72 वाहनों जिनमें 26 हल्के वाहन और राज्य परिवहन की 46 बसों के माध्यम से सुबह 5.22 बजे रवाना किया गया है।
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए बुधवार सुबह श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। पवित्र गुफा में शिवलिंग के पहले दर्शन 29 जून को होंगे। पहले दिन राज्यपाल एनएन वोहरा, अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला व अन्य अधिकारियों के साथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना करेंगे।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories