यह 10 फायदे सुनकर, आप खुद को पान खाने से रोक नहीं पाएंगे 

Astha SinghAstha Singh   29 Nov 2017 2:41 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यह 10 फायदे सुनकर, आप खुद को पान खाने से रोक नहीं पाएंगे पान के पत्ते।

पान तो आप सभी ने कभी ना कभी जरूर खाया होगा।पान एक माउथ फ्रेशनर के साथ साथ आपके शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। हर उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं।पान एक बहुवर्षीय बेल है, जिसका उपयोग हमारे देश में पूजा-पाठ के साथ-साथ खाने में भी होता है।

अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग- अलग नामों से पुकारा जाता है। इसे संस्कृत में नागबल्ली, ताम्बूल हिन्दी भाषी क्षेत्रों में पान मराठी में पान/नागुरबेली, गुजराती में पान/नागुरबेली तमिल में बेटटीलई,तेलगू में तमलपाकु, किल्ली, कन्नड़ में विलयादेली और मलयालम में बेटीलई नाम से पुकारा जाता है।

आज हम आपको बताएंगे कि पान एक असरदार औषधि भी है, जिसके इस्तेमाल से 10 तरह के रोग आपसे दूरी बनाकर रखते है।

ये भी पढ़ें-क्यों देश के खेतों से गायब हो रहा पान ?

एंटिसेप्टिक

क्या आप जानते है कि पान का पत्ता सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि हम इसको एंटिसेप्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। इसको आप छोटी मोटी खरोंच या चोट में भी इस्तेमाल कर सकते है। चोट और खरोंच की जगह इसको बांधने से आपको इससे आराम मिल जाएगा।

नकसीर फूटना

अगर आपकी नकसीर फूटती है तो आपको बिल्कुल भी नहीं घबराना है। इसके लिए आपको पान के पत्ते को सूंघना है औऱ ऐसा करने से आपकी नकसीर बहनी बंद हो जाएगी।

आंखे लाल होना

अगर आप किसी कारणवश रात को जागते है या आपको कोई थकान होती है। इस कारण कभी कभी आपकी आंखे एकदम सुर्ख लाल हो जाती है। इसके लिए आपको पान के पत्तों को पानी में उबालकर उसी पानी की छीटें आंखो पर मारनी है। ऐसा करने से आपको आराम मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें-लखनऊ के टुंडे कबाब ही नहीं पान भी है प्रसिद्ध

आवाज मोटी होना

आपको बता दें कि अगर आपकी आवाज मोटी होती जा रही है तो आपको इसके लिए पान का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आवाज पतली होगी। पान का पानी पीने से आपके गले की समस्याओं का समाधान हो जाता है।

मसूड़ों की समस्या

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगो के मसूड़ों से खून आता है। अगर आपको ऐसी समस्या है तो इसके लिए आपको पान के साथ उबाले गए पानी के साथ कुल्ला करने से राहत मिल जाती है। आप गरारा भी कर सकते है।

ब्रोकाइटिस

अगर आपको ब्रोकाइटिस की समस्या है तो इसके लिए आपको पान के 7 पत्तो को 1 गिलास पानी के साथ चीनी डालकर उबाले। जब ये खोलते हुए एक गिलास रह जाए तब दिन में 3 बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से ब्रोकाइटिस में लाभ मिल जाता है।

कफ

अगर आपको कफ की समस्या है तो आपको पान के पत्तो और पानी को चीनी मिलाकर उबालना है औऱ बाद में इसका सेवन करना है। इससे आपकी कफ की समस्या खत्म हो जाती है।

शरीर की बदबू

आपके शरीर से अगर औरों के मुकाबले ज्यादा बदबू आती है तो आपको पान के दो पत्तो को उबालकर दोपहर मे इस पानी का सेवन करना है। इससे आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-बागवानी सीखना चाहते हैं तो ये पांच एेप्स करेंगे आपकी मदद

खुजली

अगर आपको खुजली है तो आपको आपको पान के पत्तों के से उबले पानी से नहाने में आराम मिल सकता है

स्तनों में सूजन

अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं स्तनपान कराती है उसके स्तनों मे सूजन आ जाती है। ऐसे में आपको नारियल का तेल पान में लगाकर हल्का गर्म करेक स्तनों के पास रखने से आराम मिलता है।

देश में अपने-अपने स्तर पर बदलाव लाने वाले, नई सोच विकसित करने वाले, दूसरों के लिए नई राह दिखाने वाले लोगों की कहानियां गांव कनेक्शन के सेक्शन बदलता इंडिया में पढ़ें

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.