अमित शाह: "सोनिया के बाद राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने, भाजपा में आम आदमी अध्यक्ष बनता है"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अलीगढ़ और बुलंदशहर में हुई रैलियों में लोगों को संबोधित किया, राम मंदिर बनाने के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। विपक्षी पार्टियों पर किया जबानी हमला।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमित शाह: सोनिया के बाद राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने, भाजपा में आम आदमी अध्यक्ष बनता हैउत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में आयोजित रैली में लोगों को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

लखनऊ। 6 फरवरी 2019 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के दो जिलों अलीगढ़ और बुलंदशहर में रैली की। दोनों रैलियों में शाह ने विपक्षी पार्टियों को जबानी हमला किया। अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों को भ्रष्ट बताया और कहा कि, "ये सभी भ्रष्टाचारी नेता एक जगह मोदी जी के भय से एकत्रित हुए हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि इन सारी पार्टियों को उनके गढ़ में हरा कर सरकार बनाने का काम करेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ने की फसलों का भुगतान किया गया है। राममंदिर बनाने को लेकर उन्होंने सवाल किया, "मैं अखिलेश और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि आप जनता के सामने बताएं कि राम मंदिर उस जगह पर बने या न बने?"

अमित शाह ने आगे कहा- "भाजपा यहां स्पष्ट कर देना चाहती है कि भव्य राम मंदिर वहीं बनेगा। रामजन्म भूमि का केस जब-जब सुप्रीम कोर्ट में शुरू होता है तो कांग्रेस के नेता उसे बढ़ाने के लिए कोर्ट पहुंच जाते हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि स्थल की 42 एकड़ भूमि को राम जन्मभूमि न्यास को लौटाने के लिए कदम उठाया है। मैं आज साफ कहना चाहता हूं कि भाजपा उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है सपा-बसपा और कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों से मैं कहना चाहता हूं कि राम मंदिर उसी जमीन पर बनेगा। क्या सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में ये कहने की हिम्मत है कि वहीं राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए?"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 129 जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का कल्याण किया है और सबसे बड़ा काम किया है देश को सुरक्षित करने का। किसानों को सपोर्ट देने के लिए हर साल 6 हजार रुपये देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। 'सबका साथ-सबका विकास' के मंत्र के साथ मोदी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। लोकतंत्र में अगर प्रतिभा हो, क्षमता हो, देश को आगे ले जाने की ललक हो तो हर एक को अपना स्थान ऊपर ले जाने का अधिकार है और उसका जीता जागता उदाहरण हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी।

अमित शाह की अलीगढ़ रैली में भारी संख्या में जनता इकट्ठा हुई। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

कांग्रेस पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि जब सोनिया गाधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटीं तो सभी को पता था कि राहुल गांधी ही अध्यक्ष बनेंगे। पर क्या कोई बता सकता है कि भाजपा में मेरे बाद अध्यक्ष कौन बनेगा? यही भाजपा का लोकतंत्र है। भाजपा और दूसरी पार्टियों में एक अंतर है, सपा हो बसपा हो कांग्रेस हो बाप जाता है, बेटा आता है, बाप जाता है, बेटी आती है, बेटा नहीं है, तो भतीजा आता है, यह भारतीय जनता पार्टी है यहां के नेता आप लोगों के बीच से निकल कर आते हैं।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर का बीजेपी ने किया खंडन, जानिए क्या है पूरा मामला

2019 का चुनाव देश के भविष्य का निर्धारण करने वाला चुनाव हैं। एक तरफ जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से ग्रस्त पार्टियां, तो दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली चुनाव मैदान में है। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा लाए बजट में 5 लाख तक की सालाना आय वालों को इनकम टैक्स में पूरी छूट देने का काम किया गया है।

"ममता दीदी, आपको क्या लगता है कि आप ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लोगी, हमारी सरकार बनने से रोक लोगी? हम भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, आपकी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। बंगाल में इस बार मोदी जी के नेतृत्व में 23 सीटों पर कमल खिलना तय है"- बंगाल में हुए विवाद पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.