अमिताभ बच्चन ने यूपी के 1398 किसानों के कर्ज का किया भुगतान, 70 किसानों को बुलाया मुंबई

अमिताभ बच्चन ने राज्य के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमिताभ बच्चन ने यूपी के 1398 किसानों के कर्ज का किया भुगतान, 70 किसानों को बुलाया मुंबई

मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज चुकाने के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों के कर्ज का भुगतान किया।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के किसानों के कर्ज का भुगतान करके उनकी मदद की है। बच्चन ने राज्य के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया। उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, किसान लगातार संकट से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके कुछ बोझ को कम करने की इच्छा थी।

उन्होंने कहा, सबसे पहले महाराष्ट्र में 350 से अधिक किसानों के कर्ज का भुगतान किया गया। अब उत्तर प्रदेश हैं जहां के 1398 किसानों पर बैंकों का बकाया कर्ज 4.05 करोड़ रुपये है। यह इच्छा पूरी होने पर आंतरिक शांति मिलती है। बच्चन ने 70 चुनिंदा किसानों का व्यक्तिगत रूप से मुंबई आने का इंतजाम भी किया ताकि वे लेनदेन संबंधी अपने बैंक के दस्तावेज प्राप्त कर सकें।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अगस्त महीने में महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज़ चुकाया था, इन किसानों का खाता उसी बैंक में था जहां अमिताभ बच्चन का है। उस वक्त बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि मुझे मजबूरी में अपने कुछ उठाए गए कदमों के बारे में बताना पड़ता है, क्योंकि आशंका है कि इसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर गलतफहमी फैलाई जा सकती है। उन्होंने आगे लिखा था कि किसान के खुदकुशी करने से उनके प्रिय परिवारी जनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है। इसलिए ऐसे किसानों का कर्ज़ मैं चुकाऊंगा। अगस्त में अमिताभ बच्चन ने 44 जवानों के परिवारों की भी आर्थिक मदद की थी।

इनपुट - भाषा

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.