अमरीश पुरी की याद में गूगल ने बनाया डूडल, जानें 'मोंगैंबो' के बारे में खास बातें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमरीश पुरी की याद में गूगल ने बनाया डूडल, जानें मोंगैंबो के बारे में खास बातें

लखनऊ। सर्च इंजन गूगल आज महान कलाकार अमरीश पुरी को याद कर रहा है। गूगल ने अमरीश पुरी के 87वें जन्मदिन के मौके पर उनकी याद में एक डूडल बनाया है। यह डूडल पुणे के रहने वाले देबांशु मौलिक ने बनाया है। अमरीश पुरी को भारतीय सिनेमा का सबसे यादगार विलेन माना जाता है। ऐसा नहीं है कि अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी सफर में केवल नेगेटिव किरदारों को ही निभाया है बल्कि समय-समय पर उनके द्वारा निभाए गए कैरेक्टर रोल में भी फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है।

जानिए गूगल ने अमरीश पुरी के लिए पोस्ट में क्या लिखा

अमरीश पुरी को याद करते हुए गूगल ने पोस्ट में लिखा, 'अगर पहली बार में आपको सफलता नहीं मिलती है तो आपको बार-बार कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है कि आप अंत में अमरीश पुरी की तरह ही सफल हों जिन्हें बड़े पर्दे पर आने के अपने सपने को पूरा करने की राह में शुरुआती दौर में असफलता का सामना करना पड़ा था और वह उस दौर से सफल हो कर बाहर निकले।

पंजाब में हुआ जन्म

अमरीश पुरी का जन्म 12 जून 1932 को पंजाब में हुआ था। 39 साल की उम्र में उन्होंने फ़िल्म "रेशमा" और "शेरा" (1971) से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की। इससे पहले वह थिएटर की दुनिया में अपना नाम बना चुके थे। इसके बाद उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म "निशांत" और "मंथन" में भी अभिनय किया।

200 से अधिक फिल्मों में किया काम

उन्होंने 200 से अधिक फिल्में में काम किया, जिनमें हिंदी, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी भाषाओं की फ़िल्में शामिल हैं। ऑस्कर विजेता फ़िल्म गांधी में वह सहायक भूमिका में नजर आए थे। अमरीश पुरी का निधन 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में मस्तष्कि आघात से हुआ था।

पढें- गूगल ने डूडल बनाकर डॉक्टर हरगोविंद खुराना को किया याद


जैमिनी रॉय की 130वीं जंयती पर गूगल ने डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.