विशेष राज्‍य की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चंद्रबाबू नायडू, एक शख्‍स ने की आत्‍महत्‍या

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विशेष राज्‍य की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चंद्रबाबू नायडू, एक शख्‍स ने की आत्‍महत्‍या

लखनऊ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज दिल्ली के आंध्र भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वो आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनकी हड़ताल से पहले आज सुबह आंध्र भवन के बाहर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। विभिन्‍न वेबसाइटों पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह शख्स आंध्र प्रदेश से ही दिल्ली आया था। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि उनकी माली हालत काफी खराब थी।

चंद्रबाबू नायडू ने पहले भूख हड़ताल शुरू करने से पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आंध्रा भवन पर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद हैं। वहीं, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी चंद्रबाबू नायडू का समर्थन किया है। राहुल गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने आंध्र भवन पहुंचकर चंद्रबाबू नायडू को समर्थन किया है।

राहुल गांधी यहां कहा कि 'आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। पीएम मोदी ने आंध्र की जनता का पैसा चुराकर अनिल अंबानी को दे दिया। हम सब एकसाथ खड़े हैं और नरेंद्र मोदी व बीजेपी को हराएंगे।' तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के वादे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू अपनी इसी मांग को लेकर एनडीए से अलग भी हो गए हैं।

टीडीपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल करेंगे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.