विधानसभा चुनाव 2022: पांच राज्यों में हो रही विधानसभा चुनावों की मतगणना, जानिए कहां जीत रही कौन सी पार्टी
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आएंगे, इन राज्यों में हर किसी की नजर मतगणना पर टिकी हुई है।
गाँव कनेक्शन 10 March 2022 9:33 AM GMT

रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। पंजाब में आप आदमी पार्टी रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है और बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरी है। मणिपुर और गोवा में भी भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में की 403 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी 245 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 121 सीट पर आगे चल रही है। इसके साथ ही अपना दल 11, राष्ट्रीय लोकदल 10, कांग्रेस 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2, निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल 7 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
पिछली बार यानी साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें मिली थीं।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है, इसके साथ ही कांग्रेस 18, बहुजन समाज पार्टी 2 और बाकी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, यहां के कुल 117 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 68 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अभी तक 1 सीट जीती है जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है, भारतीय जनता पार्टी अभी तक 1 सीट जीत पायी और 1 सीट पर आगे चल रही है। शिरोमणि अकाली दल 1 सीट जीत चुकी है और 2 सीटों पर आगे चल रही है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की शानदार जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं आतंकवादी नहीं हूं, सच्चा देशभक्त हूं... पंजाब की जनता ने इस बात का सबूत दे दिया है... पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया... We all love you, Punjab... सुखबीर बादल, अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू और चन्नी साहब सब हार गए... पंजाब में AAP की जीत के साथ शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का सपना पूरा हो रहा है..."
पंजाब की 112 सीटों का परिणाम घोषित होचुका है। आप को अभी तक 89 सीट पर जीत मिली है।
अपडेट हो रही है
#uttarprdesh #Uttarakhad #Goa manipur Punjab Elections 2022 #story
More Stories