भारत बंद : कृषि बिलों के खिलाफ किसानों की देशव्यापी प्रदर्शन, देखें कहां, क्या रहा असर

कृषि बिलों के खिलाफ देश भर के किसान संगठनों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया है। किसान सड़क और रेलवे ट्रैक पर उतर कर केंद्र सरकार की किसान नीतियों के खिलाफ चक्का जाम कर रहे हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

कृषि बिलों के खिलाफ किसान संगठनों ने आज यानी 25 सितम्बर को देश भर में भारत बंद (Bharat Bandh 2020) का आह्वाहन किया है। किसानों की इस देशव्यापी हड़ताल (Nationwide Farmers Strike) का असर खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में दिखने की ज्यादा संभावना है। पंजाब में किसानों ने एक दिन पहले ही तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है तो हरियाणा में किसान हाईवे पर उतर कर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत में किसान संगठनों के भारत बंद का बड़ा असर दिखाई दे सकता है।

तस्वीरों में देखें भारत बंद का असर

हरियाणा के यमुना नगर जिले में किसानों ने जाम किया रेलवे ट्रैक।


हरियाणा के रतिया जिले के फतेहाबाद में प्रदर्शन के दौरान किसानों को संबोधित करते स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव।


हरियाणा की बिलासपुर मंडी में किसानों को संबोधित करते अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक वीएम सिंह।


हरियाणा के सिरसा जिले में सड़क जाम कर कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान।


हरियाणा के पानीपत जिले में जीटी रोड पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर मुस्तैद दिखी पुलिस।



नॉएडा में कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल के अध्यक्ष पवन खटाना।


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतर कर चक्का जाम करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ।


उत्तर प्रदेश के संभल जिले में केंद्र सरकार की किसान नीतियों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्त्ता ।


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन ने कृषि बिलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अयोध्या-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। फोटो : गाँव कनेक्शन



छत्तीसगढ़ किसान सभा और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से प्रदेश में कई स्थानों पर कृषि बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कृषि बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते किसान। फोटो : तामेश्वर सिन्हा


छत्तीसगढ़ के रायपुर ज़िला की आरंग तहसील के ग्राम भिलई में किसानो ने विरोध प्रदर्शन कर न्यूनतम समर्थन मूल्य को क़ानूनी दर्जा देने की माँग की। फोटो : जिनेन्द्र पारिख




मध्य प्रदेश के रीवा में भारत बंद के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और पद यात्रा के साथ सामूहिक रैली निकाली। फोटो : सचिन तुलसा त्रिपाठी



Updating ...


यह भी पढ़ें :

कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का तीन दिवसीय आंदोलन शुरू, कई ट्रेनें रद्द

सरल शब्दों में समझिए उन 3 कृषि विधेयकों में क्या है, जिन्हें मोदी सरकार कृषि सुधार का बड़ा कदम बता रही और किसान विरोध कर रहे



     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.