केंद्र सरकार की वजह से सड़कों पर हैं किसान: टिकैत

Ranvijay SinghRanvijay Singh   29 Sep 2018 10:15 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्र सरकार की वजह से सड़कों पर हैं किसान: टिकैत

मेेरठ। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले निकली किसान क्रांति यात्रा में हजारों किसान दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। हरिद्वार से 23 सितंबर को निकली ये किसान यात्रा सातवें दिन मेरठ से आगे पहुंची है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने गांव कनेक्शन से बातचीत में कहा, 'किसान बहुत परेशान हैं। उनकी परेशानियों की वजह से यह यात्रा निकाली गई है।'

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत केंद्र सरकार पर अपने वायदे पूरे न करने का आरोप लगते हैं।

नरेश टिकैत का कहना था, 'आज किसान सड़कों पर है इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार को अपने वायदे पूरे करने चाहिए थे। अब तक मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया है।'

वहीं किसान यात्रा में शामिल बिजनौर के मानपुर गांव से आए किसान जितेंद्र तोमर ने बताया, 'मैं 22 सितंबर को घर से निकल गया था। आज मुझे आठवां दिन है। सरकार ने कोई रास्ता नहीं छोड़ा है। गन्ने का भुगतान समय पर होता तो हमारे लिए सही होता। डिजिटल इंडिया की बात हो रही है लेकिन हम किसानों के भुगतान में ऐसा क्यों नहीं होता?'

यह भी देखें: किसान क्रांति यात्रा: डीजे की धुन पर झूमते-गाते किसान पहुंच रहे हैं दिल्ली

बिजनोर के धनौरी कुआं गांव से आए प्रमोद बालियान का कहना है, 'किसान की मुख्य समस्या ये है कि जिस हिसाब से दूसरी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं उसी हिसाब से फसल के दाम भी बढ़ने चाहिए। नरेगा को किसान से जोड़ना चाहिए, अब तक ये लेबर तक ही पहुंच रहा है।'

बागपत से आए मनोज चौधरी बताते हैं, 'किसान को छूट पर डीजल मिलना चाहिए। बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं। किसान को हर ओर से मार पड़ रही है। ऐसे में किसानी करना मुमकिन कैसे होगा? ये सरकार सो गई है, हम इसे जगाने जा रहे हैं।'

यह भी देखें: हरिद्वार से भारतीय किसान यूनियन ने किया कूच, गांधी जयंती पर दिल्‍ली में डालेंगे डेरा


      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.