शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Bihar Election 2025 Result: NDA 122 सीटों से चल रही आगे

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। जिससे नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की ज़रूरत होती है। वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में NDA आगे चल रही है।

· · 1 मिनट

Bihar Election 2025 Result: NDA 122 सीटों से चल रही आगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अब सबकी नजर नतीजों पर है। आज वोटों की गिनती चल रही है और कुछ ही देर में यह साफ हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी।

अब तक आए शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 122 सीटें जीतनी जरूरी होती हैं।

NDA की स्थिति:

इस चुनाव में NDA में शामिल—

  • बीजेपी: 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
  • जदयू: 101 सीटों पर
  • चिराग पासवान की LJP (रामविलास): 29 सीटों पर
  • उपेंद्र कुशवाहा की RLM: 6 सीटों पर
  • जीतन राम मांझी की HAM: 6 सीटों पर

इन सभी दलों ने मिलकर NDA के तहत मुकाबला किया है।

महागठबंधन की स्थिति:

महागठबंधन में—

  • RJD: 143 सीटों पर
  • कांग्रेस: 61 सीटों पर
  • वाम दल: 30 सीटों पर
  • VIP: 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कुछ सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही “दोस्ताना मुकाबला” या फ्रेंडली फाइट देखने को मिल रही है। इनमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज जैसी सीटें शामिल हैं।

इस बार के चुनाव में युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई क्षेत्रों में महिलाओं की वोटिंग संख्या भी काफी ज्यादा रही। माना जा रहा है कि रोजगार, शिक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दे इस बार मतदाताओं के फैसले में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

जैसे-जैसे रुझान साफ होते जा रहे हैं, चुनावी नतीजे बेहद रोमांचक बनते जा रहे हैं। सभी की नजर अब अंतिम परिणाम पर है, जो यह तय करेगा कि बिहार की कमान अगले पांच साल किसके हाथों में होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख