बिहार 12वीं ऑर्ट्स टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, रिजल्ट भी रुका

Ashutosh OjhaAshutosh Ojha   2 Jun 2017 11:12 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार 12वीं ऑर्ट्स टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, रिजल्ट भी रुकागणेश कुमार। फोटो : साभार इंटरनेट

लखनऊ । बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से उंगलियाँ उठनी शुरू हो गयी हैं। इस बार मामला 12वीं बोर्ड के ऑर्ट्स टॉपर गणेश कुमार को लेकर सामने आया है। ऑर्ट्स टॉपर गणेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजल्ट भी रोक दिया है। मीडिया द्वारा खुलासे के बाद आनन-फानन में गणेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गणेश पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने फर्जी तरीके से स्कूल में दाखिला लिया था। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े- देश में बिहार का सबसे खराब रिजल्ट, 70 फीसदी छात्र साइंस में फेल

गणेश कुमार पर गलत जन्म प्रमाण पत्र लगाने का आरोप

2017 के 12वीं आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार के सभी अभिलेखों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई थी। विशेषज्ञों ने गणेश कुमार की सभी कॉपियों की दोबारा जांच की और गणेश कुमार से जानकारी भी ली। एक्सपर्ट टीम ने माना कि गणेश कुमार ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जांच के क्रम में जब एक्सपर्ट ने गणेश कुमार के बैक ग्राउंड के बारे में जानकारी ली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। गणेश कुमार के दो बच्चे हैं। एक पांचवी क्लास में पढ़ता है और दूसरा तीसरी क्लास में।

ये भी पढ़े- बिहार का आर्ट्स टॉपर: संगीत में 70 में 65 नंबर, लेकिन नहीं पता अंतरा-मुखड़े का अंतर

गणेश कुमार ने 1990 में मैट्रिक की परीक्षा सी आर एस स्कूल सरिया गिरिडीह (जो अब झारखंड) से दिया था। उस वक्त परीक्षा फॉर्म में उन्होंने अपना नाम गणेश राम दिया था और जन्मतिथि 2/6/1993. अपनी उम्र को कम करने के लिए 2015 में बिहार से मैट्रिक की परीक्षा समस्तीपुर से दी। जिसके बाद 2017 में इंटर की परीक्षा का उनका परिणाम रोक दिया गया है। गणेश कुमार ने गलत जन्म प्रमाण पत्र दिया है।

गिरीडीह के रहने वाले हैं गणेश

गणेश कुमार झारखंड के गिरीडीह का रहने वाला है, लेकिन इंटर की पढ़ाई करने के लिए वह 250 किलोमीटर दूर बिहार के समस्तीपुर पहुंचा। यहां उसने रामनंदन सिंह जगदीश नारायण कॉलेज में 2015 में दाखिला लिया। उसे इस साल 12वीं के रिजल्‍ट में म्‍यूजिक (प्रेक्टिकल) में 70 में से 65 अंक हासिल हुए हैं। जबकि म्‍यूजिक (थ्‍योरी) में 30 में से 18 अंक मिले हैं। उसे कुल 83 अंक मिले हैं और उसने राज्‍य में म्‍यूजिक में टॉप किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.