मुंबई: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर टेढ़ी हुई बीएमसी की नज़र

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर टेढ़ी हुई बीएमसी की नज़रसाभार: इंटरनेट।

मुंबई। अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार और निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनके घर का नाम 'रामायण' है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से एबीपी न्यूज ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास के अवैध विस्तार की शिकायतें मिल रहीं थी। इस संबंध में उन्हें नोटिस भी भेजा गया था।

ये भी पढ़ें- मुंबई: सत्र न्यायालय की इमारत में लगी आग

अधिकारी ने बताया कि सिन्हा ने नोटिस का जवाब दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पाई और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के वक्त सिन्हा अपने घर पर ही मौजूद थे। अधिकारी के मुताबिक अवैध निर्माण गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया। वो अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- मुंबई: इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

मुंबई एयरपोर्ट ने अपना ही रिकार्ड तोड़कर बनाया इतिहास

मुंबई : कार में बच्चे को दूध पिला रही थी महिला, क्रेन से उठा ले गई ट्रैफिक पुलिस, देखें वीडियो

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.