‘अमर’ के निधन की खबर सुनकर इंटरव्यू बीच में छोड़ अस्पताल पहुंचे ‘एंथोनी’ 

Shefali SrivastavaShefali Srivastava   27 April 2017 5:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
‘अमर’ के निधन की खबर सुनकर इंटरव्यू बीच में छोड़ अस्पताल पहुंचे ‘एंथोनी’ फिल्म सरकार 3 के लिए इंटरव्यू दे रहे थे अमिताभ 

लखनऊ। अभिनेता विनोद खन्ना के अचानक निधन की खबर से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है। सभी लोग अपने मोस्ट हैंडसम हीरो कहे जाने वाले इस अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच खबर है कि महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने को-स्टार और प्रतिद्वंदी रहे विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनकर सकते में आ गए।

फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक वह उस समय अपनी आने वाली फिल्म सरकार 3 के लिए इंटरव्यू दे रहे थे जब उनके पास विनोद खन्ना के देहांत की खबर आई। हैरान परेशान अमिताभ इंटरव्यू बीच में रोकते हुए तुरंत अस्पताल गए।

1970 में एक चैरिटी मैच के दौरान अमिताभ और विनोद खन्ना।
एक पार्टी के दौरान अमिताभ और शत्रुह्न सिन्हा के साथ विनोद खन्ना

इस बीच बॉलीवुड व खेल जगत से भी लोगों ने विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी। डायरेक्ट- प्रोड्यूसर करण जौहर ने लिखा, स्क्रीन में उनकी मौजूदगी आज के समय में भी बेमिसाल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने विनोद खन्ना के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके लिखा, अविश्वनीय। मैं अद्भुत व्यक्ति के देहांत पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

वहीं वीरेंद्र सहवाग और अनुपम खेर ने भी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि दी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.