बजट हाईलाइट: रेलवे को लेकर बड़े ऐलान, देश के 600 स्टेशन होंगे आधुनिक

Mohit AsthanaMohit Asthana   1 Feb 2018 12:34 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बजट हाईलाइट: रेलवे को लेकर बड़े ऐलान, देश के 600 स्टेशन होंगे आधुनिकप्रतीकात्मक तस्वीर।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने संसद में भाजपा सरकार का पांचवा बजट पेश कर दिया है। बतादें अरूण जेटली द्वारा पेश किया जा रहा बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट है। बजट के दौरान बताया गया कि कैश का चलन कम हुआ है। बजट में किसानों से लेकर गरीब परिवारों तक के लिए लाभदायक ऐलान किए गए। तो वहीं रेलवे के लिये पेश किए गए बजट में किए गए ये ऐलान...

  • पूरी भारतीय रेल ब्राड गेज की जाएगी।
  • रेल पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • ये खर्च पटरी बदलने से लेकर गेज बदलने तक पर किया जाएगा।
  • सुरक्षा वार्निंग सिस्टम पर जार दिया जाएगा।
  • देश के 600 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा।
  • मुंबई में लोकल रेल नेटवर्क के लिए खास योजना के तहत मुंबई लोकल का दायरा बढ़ाया जाएगा।
  • मुंबई में 90 किलोमीटर पटरी का विस्तार होगा।
  • स्टेशनों पर एस्कलेटर, वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे की सुविधा।
  • माल ढुलाई के लिए 12 वैगन बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Budget 2018 Live : अभी तक की 15 बड़ी बातें, बस एक क्लिक में जानिए

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.