बजट पर बोले पीएम मोदी- विकास की रफ्तार को मिलेगी गति

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बजट पर बोले पीएम मोदी- विकास की रफ्तार को मिलेगी गति

लखनऊ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश कर दिया। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बजट से गरीब को बल मिलेगा, युवा को बेहतर कल मिलेगा।

पीएम ने कहा, ''ये देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है। इस बजट से गरीब को बल मिलेगा और युवाओं को बेहतर कल मिलेगा। इस बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को प्रगति मिलेगी। विकास की रफ्तार को गति मिलेगी।''

पीएम मोदी ने कहा, ''इस बजट से टैक्स व्यवस्था में सरलीकरण होगा, इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण होगा। ये बजट उद्यम और उद्यमों को मजबूत बनाएगा, देश में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाएगा। ये एक ग्रीन बजट है जिसमें पर्यावरण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर सेक्टर पर विशेष बल दिया गया है। पिछले 5 साल में देश निराशा के वातावरण को पीछे छोड़ चूका है। आज देश उम्मीदों और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।''

पीएम ने कहा, ''इस बजट में आर्थिक जगत के रिफॉर्म भी हैं। आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग भी है और साथ ही गांव और गरीब का कल्याण भी है। आज लोगों के जीवन में नई आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। ये बजट देश को विश्वास दे रहा है कि इन्हें पूरा किया जा रहा है। ये विश्वास दे रहा है कि दिशा सही है, प्रोसेस ठीक है, गति सही है इसलिए लक्ष्य तक पहुंचना तय है।''

पीएम ने कहा, ''पिछले 5 वर्षों में हमारी सरकार ने गरीब, शोषित और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं। अब अगले 5 वर्षों में यही Empowerment उन्हें देश के विकास का पावर हाउस बनाएगा।''

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.