बजट 2020-21: किसानों के लिए बजट में 16 सूत्रीय फॉर्मूला, जानिये इसमें क्या है खास ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
budget 2020, agriculture budget

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश कर रही हैं। बजट में उन्होंने किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया है। अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। । पीएम फसल बीमा योजना के तहत कराड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना हे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मार्केट खोलने की जरूरत है।

पढ़िए क्या हैं किसानों के लिए घोषित 16 सूत्रीय फॉर्मूला

1- सरकार कृषि उपज की मार्केटिंग और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कानून को अमल में लाने वाले राज्यों को प्रोत्साहन देगी।

2- पानी की किल्लत निपटने के लिए 100 जिलों पर फोकस किसा जायेगा।

3- अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाएं। जहां पर खेती नहीं हो सकती वहां पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।

4- उर्वरक के सही और सीमित उपयोग पर जोर दिया जाएगा। केमिकल फर्टीलाइजर पर कम प्रयोग पर जोर

5- पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।

6- देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड अपने अधीन करेगा और उसे नये तरीके से बनायेगा। देश में और वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाये जाएंगे इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जायेगा।

7- महिला किसानों के लिए धान्य लक्ष्मी योजना की घोषणा। इसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं को महिलाओं को जोड़ा जायेगा। ये महिला किसान विलेज स्टोरेज को बढ़ावा दे सकेंगी।

8-जल्दी खराब होने वाली चीजें जैसे दूध, मांस और मछलियों के लिए रेल चलाई जायेगी। ट्रेनों में स्टोरेज की व्यवस्था होगी।

9- किसानों के लिए कृषि उड़ान योजना की शुरूआत। यह एविएशन मिनिस्ट्री के जरिए होगा। इससे नॉर्थईस्ट और आदिवासी इलाकों से कृषि उपज को बढ़ावा मिलेगा।

10- हॉर्टिकल्चर पैदावार अभी लक्ष्य से ज्यादा है। इसे क्लस्टर में बांटकर एक जिले में एक उत्पाद को बढ़ावा देंगे।

10- जीरो बजट नेचूरल फार्मिंग को शामिल किया जाएगा। टिग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम को बढ़ावा दिया जायेगा।

11- - देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड अपने अधीन करेगा और उसे नये तरीके से बनायेगा। देश में और वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाये जाएंगे इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जायेगा।

12- खुरपका और मुंहपका, ब्रुसोलिस बीमारी पर रोक लगायेंगे। मिल्क प्रोसेसिंग कैपेसिटी को दोगुना करेंगे। 53 मीट्रिक टन से 108 मीट्रिक टन करेंगे।

13- वर्ष 2023 तक मछली उत्पादन 200 लाख टन बढ़ायेंगे।

14-दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देंगे।

15-नाबार्ड स्कीम को विस्तार दिया जाएगा। 2021 में 15 लाख करोड़ रुपए एग्रीकल्चर क्रेडिट के लिए रखे गए हैं।

16- किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.