रविवार को उत्तर भारत में बरसी आग, टूटे रिकॉर्ड, इलाहाबाद रहा सबसे गर्म

Karan Pal SinghKaran Pal Singh   5 Jun 2017 8:16 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रविवार को उत्तर भारत में बरसी आग, टूटे रिकॉर्ड, इलाहाबाद रहा सबसे गर्मगर्मी में घूप से बचाव करती युवतियां।

नई दिल्ली। कई रिकार्ड बना चुकी गर्मी ने रविवार को पूरे उत्तर भारत को झुलसाए रखा। आसमान से बरसती आग के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। पक्की सड़कें और छतें मानों गर्म तवा बन गई हों।

इस बीच दिल्ली में गर्मी ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। इससे पहले सन 2007 में 10 जून के दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गर्मी के कारण पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में आठ लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में दिनभर आसमान से शोले बरसते रहे, जिससे सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही।

इलाहाबाद 48.5 डिग्री पार हुआ

बांदा में पारा 48 के पार चला गया। इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में लू से एक युवक की मौत हो गई। पंजाब में जून में भी गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। रविवार को सूर्य देव ने दिन भर आग उगली। राज्य का बठिंडा शहर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि फिरोजपुर का 47.6 व अमृतसर का 47.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से राज्य में चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार छह जून से मौसम में बदलाव की संभावना है। हरियाणा के फतेहाबाद तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर, जींद, कैथल और बहादुरगढ़ भी 47 डिग्री तापमान पर तपते रहे। राज्य में गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान में भी भीषण गर्मी जारी है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रविवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया। राजधानी जयपुर का तापमान 40.2 डिग्री रहा। जोधपुर का तापमान 41.4 डिग्री, जैसलमेर का तापमान 42 डिग्री, चुरू का तापमान 42.2 डिग्री एवं कोटा का तापमान 41 डिग्री रहा। हिमाचल रहा सबसे गर्मवहीं हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया है। रविवार को ऊना राज्य में सबसे गर्म स्थल रहा। सीजन का यहां सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। रविवार को यहां का तापमान 44.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में पहली बार हिमाचल का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। उन्होंने मंगलवार से वर्षा होने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला में भी अधिकतम तापमान 30 का आंकड़ा पार कर चुका है।

सात साल में सबसे गर्म जम्मू व कश्मीर

जम्मू व कश्मीर में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान ने सात वर्ष का रिकार्ड तोड़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 रिकॉर्ड किया गया।पश्चिम बंगाल में प्रचंड गर्मी और अधिक आ‌र्द्रता से लोग परेशान हैं। मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव संभव है और आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

रांची में टूटा 51 साल का रिकार्ड

झारखंड की राजधानी रांची में गर्मी का 51 साल का रिकार्ड टूट गया। मौसम विभाग के अुनसार जून 1966 में रांची का अधिकतम पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं 51 साल बाद रविवार को रांची का अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के गढ़वा जिले में सबसे अधिक तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया पांच वर्ष में सबसे गर्मरविवार को बिहार का गया सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान ने पिछले पांच वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। 1966 में गया में सर्वाधिक गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड है। उस वर्ष अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री पहुंच गया था।

क्या है गर्मी बढ़ने की मुख्य वजह

साल दर साल बढ़ती गर्मी के लिए अर्बन हीट आइलैंड एक बड़ी वजह है। मतलब बढ़ते शहरीकरण से जुड़ी गतिविधियां ही गर्मी बढ़ने का कारण हैं। आबादी के बढ़ते दबाव में हरित क्षेत्र कम होता जा रहा है, जबकि कंक्रीट का जंगल बढ़ता जा रहा है। हरित क्षेत्र कम होने से शहरों में प्रकृति का संतुलन गड़बड़ा रहा है। इसके अलावा वाहनों की बढ़ती संख्या और इनका धुआं भी हवा को गर्मी प्रदान कर रहा है। डीजल चालित जेनरेटर और एयर कंडीशनर से निकलने वाली गर्म हवा भी गर्मी बढ़ा रही है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.