लखनऊ में बस ने पांच लोगों को रौंदा, तीन की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में बस ने पांच लोगों को रौंदा, तीन की मौतबेकाबू बस ने पांच को  रौंद दिया। 

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बस ने इनोवा कार को टक्‍कर मारते हुए कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा राजधानी में बर्लिंगटन चौराहे पर हुआ। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक गोमती नगर डिपो की 12 नंबर महानगर बस ने अनियंत्रित होकर इनोवा कार को टक्कर मारते हुए कई लोगों को कुचल दिया। हादसे से हंगामा मच गया। हादसे के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। जिस पर पुलिस ने थोड़ा बल प्रयोग करते हुए भीड़ का वहां से हटा दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक अंदर फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला।

अस्पताल ले जाने से पहले ही चालक ने दम तोड़ दिया। भीषण हादसे से भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तोड़फोड़ और आगजनी की आशंका से मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने आसपास के थानों की फोर्स बुलवा ली। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक चौराहा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.