यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में 8 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह प्राइवेट बस आगरा से ग्रेटर नोएडा जा रही थी। रास्‍ते में बस का ब्रेक फेल हो गया जिसकी वजह से वो आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह पांच बजे के करीब हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

वहीं, घायलों को अस्‍पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि, ''आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।''

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.