राज्यसभा में पहली बार बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राज्यसभा में पहली बार बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टीबीजेपी

नई दिल्ली। बीजेपी ने पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस से बढ़त ली है। बीजेपी के अब राज्यसभा में 58 सदस्य हो गए हैं जबिक कांग्रेस के 57 सदस्य हैं। भाजपा के संपतिया उइके को तीन दिन पहले ही मध्य प्रदेश की राज्यसभा की एकमात्र सीट से निर्विरोध चुना गया था। गुरुवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

यह भी पढ़ें : यूपी में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश भर की महिलाएं करेंगी नि:शुल्क बस यात्रा

यह सीट केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन से रिक्त हुई थी। मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा को पहली बार राज्यसभा में नंबर एक पर आने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें : विपक्ष पर सुषमा का जोरदार हमला, बोला- मोदी ने सम्मान दिलाया, नेहरू ने सिर्फ कमाया

हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए उच्च सदन में अभी भी बहुमत नहीं जुट पाया है। लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के राजग के साथ आने के बाद से सत्तारूढ़ गठबंधन का संख्या बल भी खासा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस : चोटी कटने की घटना एक अफवाह है,इस पर कतई ध्यान न दें

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.