दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर CBI का छापा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर CBI का छापा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के घर पर CBI ने छापा मारा है। कुछ दिन पहले जांच एजेंसी ने उनके दफ्तर पर छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी का यह छापा सत्येंद्र जैन पर दर्ज हुए ताजा मामले को लेकर है। इसमें मंत्री पर गलत तरीके से लोक निर्माण विभाग (PWD) में 18 विशेषज्ञों की नियुक्त का आरोप है। आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री ने पीडब्ल्यूडी में विशेषज्ञ होते हुए भी 18 लोगों की निजी तौर पर नियुक्ति की है।

आरोप है कि मंत्री जैन ने 18 विशेषज्ञों की एक रचनात्मक टीम बनाई थी, जो कुछ महीने तक ही चल सकी। इस टीम पर 60 लाख से अधिक की राशि वेतन आदि पर खर्च की गई। कुछ समय पहले उपराज्यपाल ने इसे भंग कर दिया था।

उन्होंने इस मामले को जांच के लिए CBI को सौंप दिया था। बता दें कि एमसीडी चुनावों से ठीक पहले सीबीआई ने दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में भी प्राथमिक जांच दर्ज कर ली थी। सत्येंद्र जैन पर हवाला काबोरियों के साथ सीधे संपर्क का भी आरोप है और वह जैन मनी लांड्रिंग में पाए गए थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.