केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर मुद्दे को बताया मिथक

जम्मू कश्मीर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर मुद्दे को कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा पैदा किया मिथक बताया है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर मुद्दे को बताया मिथक

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर मुद्दे को एक राजनीतिक मिथक बताया है। उन्होंने कहा, "तथाकथित कश्मीर मुद्दा एक राजनीतिक मिथक है जिसे कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और इस तरह के अन्य राजनीतिक दलों ने पैदा किया है। इन पार्टियों का क्षेत्र के चुनावी वोट बैंक में निहित स्वार्थ है।"

सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भी भारतीय संघ के किसी दूसरे राज्य की तरह ही है। उन्होंने कहा, "कश्मीर केंद्रित नेताओं के पाखंड का सबसे बड़ा सबूत यह है कि वे इस तथ्य को कमतर करने की कोशिश करते हैं। भले ही जम्मू कश्मीर का अपना अलग संविधान है लेकिन जम्मू कश्मीर के संविधान में ही यह कहा गया है कि यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।

सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि जिस नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक शेख अब्दुल्ला ने बिना शर्त यह स्वीकार किया था। अब जब नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में रहता है तब तक राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा रहता है लेकिन जब वे सत्ता से बाहर होते है तो जनमत संग्रह की बात करने लगते हैं। यही प्रवृत्ति नेशनल कांफ्रेंस की बाद की दो पीढ़ियों ने आगे बढ़ाई। इस दोहरेपन की वजह से वे राजनीतिक लाभ लेने में कामयाब रहे।" सिंह ने आगे कहा कि हालांकि 1990 के बाद जन्मी कश्मीरियों की तीसरी पीढ़ी इस मनगढ़ंत मिथक से आगे बढ़ गई।

(भाषा से इनपुट)


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.