डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कहा, कोर्ट में पेश होंगे

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Aug 2017 3:39 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कहा, कोर्ट में  पेश होंगेडेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम।

चंडीगढ़ (भाषा)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने आज कहा कि वह कल अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। अदालत में कल उनके खिलाफ यौन शोषण मामले में फैसला सुनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पंचकुला में सीबीआई की अदालत ने गुरमीत राम रहीम से कहा कि मामले पर फैसला सुनाए जाने के दौरान वह कल अदालत में उपस्थित रहें। रहीम ने आज ट्वीट किया, ' 'मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है हालांकि मेरे पीठ में दर्द है, फिर भी कानून का पालन करुंगा और अदालत (कल) जाउंगा। मेरा ईश्वर में पूर्ण विश्वास है, हर किसी को शांति बनाए रखना चाहिए। ' '

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर सीबीआई ने 2002 में डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक मामला दर्ज किया था। ऐसा दो साध्वियों का गुरमीत राम रहीम द्वारा कथिततौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले एक गुमनाम पत्र के सामने आने के बाद किया गया। डेरा प्रमुख ने इन आरोपों का खंडन किया है।

हरियाणा और पंजाब दोनों ने कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। अर्द्ध सैनिक बलों की कई कंपनियां दोनों राज्यों में पहुंच गई हैं और इनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

दोनों राज्यों के संवेदनशील जिलों में सुरक्षा बलों ने आज फ्लैग मार्च निकाला। यहां पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू कर दिया गया और अगले दो दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है, एहतियाती उपाय के तहत कई मार्गों पर बस सेवा बंद कर दी गई है।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

फैसला सुनाए जाने से पूर्व पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से पूर्व डेरा सच्चा सौदा के समर्थक भारी संख्या में पंचकुला में डेरा जमाए हुए हैं।

                  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.