किसानों की कर्ज माफी की पहली किस्त 14 दिसंबर को जारी करेगी पंजाब सरकार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों की कर्ज माफी की पहली किस्त 14 दिसंबर को जारी करेगी पंजाब सरकारअमरिंदर सिंह।

चंडीगढ़ (भाषा)। किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर आलोचना का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि कर्ज माफी की पहली किस्त 14 दिसंबर को जारी कर दी जाएगी।

अमरिंदर ने कहा, ''आप क्या सोचते हैं कि सारी चीजें रातोंरात हो जाएंगी, जहां तक कर्ज माफी का सवाल है, हम कर्ज माफी की पहली किस्त 14 दिसंबर को दे रहे हैं।'' उनसे पूछा गया था कि अकाली दल सहित विपक्षी पार्टियां किसानों की कर्ज माफी लागू नहीं करने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना कर रही हैं और इस पर उनका क्या कहना है। अकाली दल ने आज कर्ज माफी के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में एक कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

ये भी पढ़ें - 70 प्रतिशत किसान परिवारों का खर्च आय से ज्यादा, कर्ज की एक बड़ी वजह यह भी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए अमरिंदर ने कहा, ''आप क्या सोचते हैं कि पद संभालने के तुरंत बाद हम इन सारे वादों को लागू कर सकते हैं। पंजाब सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया था जिसमें छोटे और सीमांत किसान (पांच एकड़ तक खेतिहर जमीन वाले) के दो लाख रुपए तक के कर्ज और अन्य सीमांत किसानों को सीधा दो लाख रुपए तक की राहत दी जानी है। इससे 10 लाख किसानों को फायदा होगा। पंजाब सरकार ने किसानों की कर्ज माफी लागू करने के लिए इस साल के बजट में 1,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में किसानों के कर्ज माफी में चला गया फायर सर्विस का बजट

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.