मशहूर अभिनेता कमल हासन के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति काैन है, पहचाने जरा

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   21 Feb 2018 9:58 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मशहूर अभिनेता कमल हासन के साथ बैठा दूसरा व्यक्ति काैन है, पहचाने जरामशहूर अभिनेता कमल हासन के साथ दूसरा व्यक्ति को पहचाने कौन है

इस फोटो में देश के दो महत्वपूर्ण लोग बैठे हैं। एक व्यक्ति को तो आप पहचान ही रहे होंगे। जी, आप ने ठीक पहचाना वो हैं देश के मशहूर अभिनेता कमल हासन।

कमल हासन से संबधित एक नई जानकारी आपके पास होगी कि वह कल यानि 21 फरवरी से अपनी एक नई पारी खेलने जा रहे हैं, वह अब राजनीतिक पारी खेलेंगे। कमल हासन का तमिलनाडु का दौरा 'नालै नामधे' (कल हमारा है) 21 फरवरी से शुरू होगा।

कमल (63 वर्ष) ने कहा था कि उनकी राजनीति का रंग 'काला' है, जो द्रविड़ को दर्शाता है।

अभी कुछ पहले की ही बात जब कमल हासन ने कहा था कि उनका राजनीतिक गठबंधन रजनी सर (रजनीकांत) के साथ हो सकता है लेकिन अगर रजनीकांत की राजनीति का रंग 'भगवा' हुआ तो वह उनसे दूर रहेंगे।

पर यह तो बहुत हुआ अब भी आप उस दूसरे मशहूर व्यक्ति को नहीं पहचान सकें। मैं आपको उनके बारे में एक सुराग देता हूं। ये वह हैं जिन्होंने देश की राजनीति को नियमों के अंदर चलने को मजबूर कर दिया था।

90 के दशक में तो भारतीय राजनेता इस नौकरशाह के नाम से खौफ खाते थे। इससे पहले तक मुख्य चुनाव आयुक्त एक बड़ा पद होता था पर एक आज्ञाकारी नौकरशाह की तरह। चुनाव आयोग क्या होता है इसकी ताकत इन्होंने ही राजनेताओं को बताई।

याद आया आपको कि यह कौन है, जो बेबसी के साथ एक कुर्सी पर बैठा हुआ सिर्फ सुन रहा है कह कुछ नहीं रहा है।

No post found for this url

ये भी पढ़ें- यह खबर सिर्फ उत्तराखंड की महिलाओं और बालिकाओं के लिए है, 25 फरवरी का दिन उनके जीवन में लाएगा बड़ा बदलाव  

ये भी पढ़ें- अच्छी खबर : इस साल खूब होगी दाल

चलिए, हम आपको इनका नाम बताते हैं ये हैं टी एन शेषन। भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त। ये दिसम्बर 1990 से 1996 के मध्य तक मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर कार्य करते थे। इनका जन्म तमिलनाडु के तिरूनेल्लई में हुआ, इन्होंने कई चुनाव संबंधित सुधार किए। वर्ष 1997 में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें वह के. आर. नारायणन से हार गए। इन्हें सन् 1996 में सरकारी सेवा के लिए मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- गांधी नगर स्टेशन का सारा संचालन सिर्फ महिलाओं के हाथ में, पुरुषों का यहां नहीं कोई काम

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ये भी पढ़ें- ‘तीन साल के अंदर चुनावी वादे होंगे पूरे, नहीं तो दे दूंगा इस्तीफा’ : रजनीकांत, जानें भाषण की खास बातें 

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.